Clean Agro

क्लीन ज़िंक EDTA १२%

क्लीन ज़िंक EDTA पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है। जिंक की आवश्यकता प्रकिण्वों प्रणाली, ऑक्सिन और प्रोटीन संश्लेषण, बीज उत्पादन और परिपक्वता की दर में होती है। इसलिए मिट्टी में जिंक की कमी से पौधों की वृद्धि रुक ​ जाती है, पौधे की वृद्धि का समय बढ़ जाते है और उनकी पैदावार कम होती है। ज़िंक की गंभीर कमी से फसल नष्ट हो सकती है। क्लीन ज़िंक EDTA 12% जिंक युक्त एक मुक्त बहने वाला सफेद रंग का पाउडर है, जिसका उपयोग पौधों मैं खनिज कमी, विशेष रूप से जिंक की कमी को दूर करने के लिए व्यापक रूप से किया जाता है।

क्लीन ज़िंक EDTA में क्लोराइड, सोडियम और पौधों के लिए हानिकारक अन्य तत्व नहीं होते हैं। इसका उपयोग पत्तियों पर फुवार मैं कम मात्रा में किया जाता है और यह अन्य उर्वरकों के साथ भी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रयोग विधि:

  • फुहाव पध्दति

मात्रा:

  • १ से १.५ ग्राम प्रति लीटर पानी में
  • इस्तेमाल की मात्रा फसल और उसके विकास की स्थिति पर आधारित है

उपलब्ध पैकिंग :

१०० ग्राम, २५० ग्राम, ५०० ग्राम