Clean Agro

क्लीन बोरोन

बोरॉन पौधों के विकास, वृद्धि, फसल की पैदावार और बीज विकास के लिए एक आवश्यक तत्व है। यह पौधों में पानी और पोषण के स्थानांतरण में मदद करता है। बोरोन यौगिकों का उपयोग उर्वरकों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के रूप में अल्प मात्रा में किया जाता है। जब बड़ी मात्रा में उपयोग किया जाता है तो वे शाकनाशी, शैवालनाशी और अन्य कीटनाशकों के रूप में कार्य करते है।

पौधों में बोरॉन के कार्य-

  • परागण और बीज उत्पादन में महत्वपूर्ण
  • सामान्य कोशिका विभाजन, नाइट्रोजन चयापचय और प्रोटीन निर्माण के लिए आवश्यक शर्करा और स्टार्च के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है और शर्करा और कार्बोहाइड्रेट के स्थानांतरण में मदद करता है।

बोरोन उत्पादों को पौधों की पत्तियों पर छिड़ककर भी लगाया जा सकता है। इससे कुछ पौधों को लाभ होता है, जिनकी पत्तियों के माध्यम से उर्वरक का सेवन बेहतर होता है या अन्य मामलों में जहां फुहाव पध्दति से उर्वरक देने का बेहतर तरीका है।

प्रयोग विधि:

  • फुहाव पध्दति / सिंचाई पध्दति

मात्रा:

  • १ से २ ग्राम प्रति एक लीटर पानी में फुहाव पध्दति के लिए

सभी प्रकार के फसलों के लिए उपयोगी

उपलब्ध पैकिंग :

२५० ग्राम, ५०० ग्राम, १ किलो