यह एक विशेष उत्पाद है जिसमें जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट 33% का सफ़ेद, सख्त, गोल दानेदार रूप है, जो दो अलग–अलग आकारों 1-2 मिलीमीटर और 2-4 मिलीमीटर में उपलब्ध है। इस उत्पाद को अपने दानेदार रूप के कारण कृषि में व्यापक स्वीकार्यता मिली है, जो इसे खेतों में उपयोग के लिए किसानो के अनुकूल बनता है। मिट्टी में जड़ों के प्रभावी ढंग से बढ़ने और काम करने से पहले ज़िंक का उपयोग महत्वपूर्ण और आवश्यक होता है। ज़िंक के चयापचय की प्रक्रिया इसकी नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और सल्फर के साथ चतुष्फलकीय संकुल बनाने की मजबूत प्रवृत्ति पर आधारित है।
- जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट पानी में घुलनशील हैं
- जिंक सल्फेट मोनोहाइड्रेट को उपयोग में लेना काफी सरल है और खेत के हर कोने में समान दर पर और समान रूप से वितरण होता है।
- यह बड़े पैमाने पर मशीनीकृत अनुप्रयोग के लिए उपयुक्त है। इसे फ़र्टी–ड्रिल के साथ भी लगाया जा सकता है।
- विशेष कार्बनिक पदार्थ के साथ इसका बंधन जिंक की धीमी गति से रिहाई में मदद करता है जो नुकसान को कम करता है और अधिकतम उपयोग के लिए लंबे समय तक पौधों को जिंक सामग्री उपलब्ध कराता है।